रांची में T20 मैच का रोमांच: JSCA स्टेडियम के बाहर उमड़े क्रिकेट फैंस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड की राजधानी रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मैच शुरू होने से काफी पहले ही जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचने लगे हैं।

रांची में T20 मैच का रोमांच: JSCA स्टेडियम के बाहर उमड़े क्रिकेट फैंस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

स्टेडियम के बाहर फैंस का जबरदस्त उत्साह

मैच शाम को सात बजे शुरू होना है, लेकिन दर्शकों का जोश ऐसा है कि गेट खुलने से लगभग दो घंटे पहले ही वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए। रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों और दूसरे राज्यों जैसे कोलकाता से भी क्रिकेट प्रेमी अपनी टीम का समर्थन करने पहुंचे हैं। प्रशंसकों के बीच अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यवंशी, महेंद्र सिंह धोनी और गेंदबाज कुलदीप यादव को लेकर खास दीवानगी नजर आ रही है। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले में जीत हासिल करेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रवेश नियम

प्रशासन और पुलिस विभाग इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। स्टेडियम के प्रवेश द्वारों और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस बल, पेट्रोलिंग टीमें और कमांडो तैनात किए गए हैं, जबकि ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद है।

रांची में T20 मैच का रोमांच: JSCA स्टेडियम के बाहर उमड़े क्रिकेट फैंस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

प्रवेश द्वार पर दर्शकों की कड़ी जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों को हेलमेट, खाने-पीने की वस्तुएं, पान-गुटखा, मसाला, नुकीली चीजें और बड़े बैग साथ न लाने की सख्त हिदायत दी गई है। स्टेडियम के अंदर पानी की बोतल उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन ने सभी दर्शकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *