जमशेदपुर के टाटा जू में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को दिया जन्म, आप भी रख सकते हैं नाम

जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक नई खुशी आई है, जहां बाघिन सुनैना ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इन नवजात शावकों में दो मादा और एक नर शामिल है, जिनका जन्म 23 सितंबर की सुबह हुआ था।

जमशेदपुर के टाटा जू में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को दिया जन्म, आप भी रख सकते हैं नाम

बाघिन और शावकों की स्थिति

पहली बार मां बनने के कारण अनजाने में सुनैना से एक मादा शावक को हल्की चोट लग गई थी। हालांकि, चिड़ियाघर के चिकित्सकों ने तुरंत उसका इलाज कर घाव पर टांके लगाए, जिसके बाद अब उसकी स्थिति में सुधार है और वह खतरे से बाहर है। इस घायल मादा शावक का वजन करीब 1.8 किलोग्राम है। इसके अलावा, नर शावक का वजन लगभग 2.9 किलोग्राम और दूसरी स्वस्थ मादा शावक का वजन लगभग 2.53 किलोग्राम है। जू प्रबंधन सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार इन पर नजर बनाए हुए है और इनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन शावकों के पिता का नाम रुद्र है, जिन्हें नागपुर के गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर से इस पार्क में लाया गया था।

जमशेदपुर के टाटा जू में बाघिन सुनैना ने तीन शावकों को दिया जन्म, आप भी रख सकते हैं नाम

लोगों से मांगे गए नाम

टाउनवासियों और वन्यजीव प्रेमियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चिड़ियाघर प्रशासन ने लोगों को इन तीनों शावकों के लिए नाम सुझाने का मौका दिया है। जो लोग नाम भेजना चाहते हैं, वे अपने सुझाव मोबाइल नंबर 9438291637 पर व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से भेज सकते हैं। नाम भेजने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। पार्क द्वारा गठित एक विशेष समिति सबसे अच्छे तीन नामों का चयन करेगी। विजेता प्रतिभागियों को चिड़ियाघर की ओर से मुफ्त प्रवेश पास और स्मृति चिह्न भेंट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *