देहरादून -आज दिनांक 28-8-22 को प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम में वार्ड 39 इंद्रा नगर में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवम वार्ड 38 पण्डितवाड़ी में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ ।

वार्ड 39 इंदिरा नगर के बूथ संख्या 37 में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में श्री महेंद्र भट्ट जी ने कहा कि जैसा माननीय प्रधानमंत्री जी ने बताया की कैसे इस बार आजादी के अमृत महोत्सव में हमारे तिरंगे ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया, इतना बड़ा देश इतनी विविधताएं लेकिन जब बात आजादी की आयी, जब बात राष्ट्रीय ध्वज की आयी तब देश का प्रत्येक नागरिक एक ही भावना में बहता दिखाई दिया । हमने देखा कैसे हर व्यक्ति 15 अगस्त के इंतज़ार कर रहा था और प्रत्येक व्यति गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।
श्री महेंद्र भट्ट ने कहा

कि मैं हमेशा से सुनते आए हुए आया हूँ  स्वर्गीय  विधायक श्री हरबंस कपूर जी के बारे में ,मैंने  उनको कार्य करते हुए देखा और आज उनकी विधानसभा में आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूर कर रहा हूं। आज हमारी पार्टी जहां  भी है उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

श्रीमती सविता कपूर ने कहा कि मैं हम गौरवान्वित महसूस करते है जब मन की बात के माध्यम से देश की विभिन्न त्योहारों, संस्कृति ,वेशभूषा के बारे में सुनते है और मुझे तो लगता है मन की बात हम सबको एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है ।

आज हमने उत्तराखंड के फल बेड़ू के बारे में सुना और आज प्रदेश के इस फल की जानकारी देश के कोने कोने तक पहुंची  है ।
आज विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना जा रहा है और आगे भी पार्टी के जो कार्य होंगे उनमे हम अपना पूर्ण सहयोग देंगे ।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान श्री विनोद सुयाल श्री रतन सिंह चौहान श्री विजेंद्र थपलियाल श्री संतोष कोठियाल श्री रमेश काला बूथ अध्यक्ष राहुल जैन बूथ अध्यक्ष सुनीता काला पार्षद मीरा कठैत श्री रमेश काला, श्री नरेंद्र भंडारी इंदिरा नगर सोसायटी के अध्यक्ष श्री दयाल जी श्री महिपाल सिंह राणा आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *