हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का ताज जीत पूरे भारत को एक बार फिर जश्न मनाने का मौका दे दिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में हरनाज भारत लौट आईं है। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ। वहीं हरनाज का पहला फोटोशूट भी सामने आया है।

मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज कौर संधू का ताज जीतने के बाद पहला फोटोशूट सामने आया है। जिसे हरनाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। जिसमे वो गुलाबी रंग के ब्लेजर को पहने पोज दे रही हैं। डीप नेकलाइन के इस ब्लेजर में वो हमेशा की ही तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

बता दें कि हरनाज ने मिस यूनिवर्स का ताज पूरे 21 सालों बाद हासिल किया है। इसके पहले भारत की केवल दो सुंदरियां ही इस ताज को जीत सकी थीं। 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता।

वहीं हरनाज कौर भारत की तीसरी ब्रह्मांड सुंदरी बनी हैं। जिसके सिर ये ताज सजा है। 70वें ब्रह्मांड सुंदरी की इस प्रतियोगिता का आयोजन इजरायल में किया गया था। जिसके जज पैनल में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी शामिल थीं।

भारत लौटकर आईं हरनाज का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे वो तिरंगा फहराते दिख रही हैं। एयरपोर्ट पर हरनाज ने डार्क मरून कलर का शिमरी गाउन पहन रखा है। जिसकी डीप नेकलाइन और फुल स्लीव स्टाइलिश दिख रही है।
