जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर लगातार चार दिन से आमरण अनशन पर बैठे  प्रशांत किशोर को तड़के 4 बजे पुलिस अपने साथ ले गई. उन्‍होंने बताया, ‘प्रशांत किशोर समेत सभी लोग सो रहे थे, तभी कुछ पुलिसवाले आए और सबको जगया. प्रशांत किशोर को कहा गया, चलिए. आपको हमारे साथ चलना है.’ इससे पहले प्रशांत किशोर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लगा था. इससे पहले रेगुलर मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टर लाल पांडेय न बताया कि पीके का स्वास्थ्य ठीक है, अगर उन्‍होंने अनशन जारी रखा, तो हालत काफी बिगड़ सकती है. 

जनसुराज पार्टी के सदस्‍यों का कहना है कि प्रशांत किशोर को प्रदर्शन स्‍थल से जरूर उठा लिया गया है, लेकिन उनका आमरण अनशन जारी रहेगा. इधर, पटना पुलिस प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर पटना AIIMS पहुंची है, जहां उनका मेडिकल चेकअप होगा.

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. उन्होंने रविवार को कहा कि बिहार में एक नया संगठन युवा सत्याग्रह समिति बनी है. उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इसमें सभी पार्टी और विचारधारा के छात्र हैं. बता दें कि पिछले वर्ष 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, इसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था. 

इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया. इसे लेकर शनिवार को पटना के कई केंद्रों में पुनर्परीक्षा भी आयोजित की गई. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पटना के 22 केंद्रों पर दोबारा आयोजित बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

बिहार की राजधानी पटना के 22 केंद्रों पर शनिवार को दोबारा आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. बीपीएससी की गत 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा को अराजकता के बाद पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर रद्द कर दिया गया था. इसके बाद इस केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए फिर से पटना के 22 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया. दोबारा आयोजित यह परीक्षा दोपहर 12 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई और दोपहर दो बजे संपन्न हो गई. बीपीएससी ने 13 दिसंबर को कथित अनियमितताओं के बाद केवल बापू परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों के लिए इस परीक्षा को फिर से कराए जाने की घोषणा की थी.

ये भी पढ़ें :- BPSC की प्री परीक्षा रद्द करने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *