दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं, ये चुनाव किन तारीखों को होंगे ये आज पता चल जाएगा. चुनाव आयोग आज दोपहर 2 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान (Delhi Election Date Announcement) करेगा. दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. इस  दौरान विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी. दिल्लीवालों को ये पता चल जाएगा कि चुनाव कितने फेज में होंगे और किन तारीखों में होंगे और आचार संहिता कबसे लागू होगी.

तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी. चुनाव की घोषणा से चुनाव की तारीख के बीच 30 दिन का अंतर होता है. माना जा रहा है कि 8-9 फरवरी को चुनाव करवाए जा सकते हैं. लोगों की सहभागिता चुनाव आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. पिछले चुनाव में 2015 की तुलना में पांच फीसदी कम वोट पड़े थे, ये चिंता का विषय रहा है.

पिछले काफी समय से चुनाव आयोग ने वीकडेज में चुनाव करवाने की कोशिश की है, क्यों कि हमेशा ये शिकायत रहती थी कि लोग वीकेंड पर दिल्ली से बाहर घूमने चले जाते हैं.  चुनाव आयोग की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग चुनाव में हिस्सा लें.माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इस सब को देखते हुए ही तारीखों का ऐलान करेगा.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. अब सिर्फ तारीखों का ही इंतजार है. वोटर्स लिस्ट में संशोधन का काम भी पूरा हो गया है. साल 2020 में 6 जनवरी को चुनाव का ऐलान किया गया था.उसी दिन मतदाता सूची भी चुनाव आयोग ने जारी की थी. माना जा रहा है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली की वो 5 सीटें जहां AAP को मिलती रही है बड़ी जीत, जानिए क्या है इस बार के समीकरण

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *