शशि थरूर ने की दोहरी नागरिकता की मांग, बॉलीवुड सितारों की विदेशी नागरिकता पर रखी अपनी बात

कांग्रेस सांसद और लेखक शशि थरूर ने अभिनेता इमरान खान को राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर मिले ‘भारत छोड़ो’ नोटिस के विवाद के बीच एक नया लेख लिखा है। इस लेख में उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों के विदेशी पासपोर्ट होने का जिक्र किया है और सरकार से भारत में दोहरी नागरिकता लागू करने की वकालत की है।

शशि थरूर ने की दोहरी नागरिकता की मांग, बॉलीवुड सितारों की विदेशी नागरिकता पर रखी अपनी बात

इमरान खान के नोटिस पर क्या बोले थरूर?

शशि थरूर ने अपने कॉलम में बताया कि इमरान खान के पास जन्म से अमेरिका की नागरिकता और भारत का OCI कार्ड है। मौजूदा नियमों के अनुसार विदेशी नागरिकों को भारत में राजनीतिक आंदोलनों या प्रदर्शनों में भाग लेने की अनुमति नहीं है, जिसके कारण उन्हें यह नोटिस मिला। थरूर ने इसे अजीब स्थिति बताया क्योंकि इमरान ने अपना अधिकांश जीवन भारत में ही बिताया है और यहीं टैक्स भी भरा है।

बॉलीवुड सितारों की विदेशी नागरिकता की सूची

थरूर ने बताया कि यह स्थिति केवल एक अभिनेता तक सीमित नहीं है, बल्कि कई प्रसिद्ध हस्तियां भारतीय समाज का हिस्सा होने के बावजूद विदेशी पासपोर्ट रखती हैं। इस फेरबहिस्त में उन्होंने कई नाम गिनाए:

  • आलिया भट्ट: माता सोनी राजदान के कारण ब्रिटिश पासपोर्ट रखती हैं।
  • कैटरीना कैफ: ब्रिटिश हांगकांग में जन्मीं और ब्रिटेन की नागरिक हैं।
  • दिलजीत दोसांझ: रिपोर्टों के अनुसार इन्होंने अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की है।
  • सनी लियोनी और नोरा फतेही: दोनों के पास कनाडा की नागरिकता है।
  • जैकलीन फर्नांडीज: श्रीलंका की नागरिक हैं।
  • मनीषा कोइराला: नेपाल की नागरिक हैं।
  • कल्कि कोचलिन: भारत में पली-बढ़ीं लेकिन फ्रांस की नागरिकता रखती हैं।
  • अलाया एफ और नरगिस फाखरी: जन्म से अमेरिका की नागरिक हैं।
  • शिबानी दांडेकर: ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट रखती हैं।
  • इसके अलावा अक्षय कुमार ने अगस्त 2023 में भारतीय नागरिकता लेने से पहले वर्षों तक कनाडा की नागरिकता रखी थी।

OCI कार्ड और दोहरी नागरिकता की आवश्यकता

थरूर ने स्पष्ट किया कि कानून के मुताबिक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को है और OCI कार्ड कोई नागरिकता नहीं बल्कि आजीवन मिलने वाला एक वीजा मात्र है। उन्होंने अपने बेटों का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका की नागरिकता लेने के कारण उन्हें अपना भारतीय पासपोर्ट छोड़ना पड़ा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दोहरी नागरिकता की अनुमति दी जाए ताकि विदेशों में रहने वाले भारतीय और भारत को अपना घर मानने वाले कलाकार बिना अपनी पहचान खोए देश से जुड़े रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *