चकराता रोड स्थित आर जी एम् प्लाज़ाचकराता रोड स्थित आर जी एम् प्लाज़ा

देहरादून के प्रसिद्ध मोबाइल व् लैपटॉप  रिपेयरिंग काम्प्लेक्स आर जी एम् प्लाज़ा में बीते  दिनों से लगातार चोरियाँ हो रही है .गौर हो की 26 नवम्बर को भी काम्प्लेक्स में दुकान के ताले तोड़ कर  मोबाइल चोरी हुए थे  इससे पहले कई गाड़ियों की बैटरियाँ  चोरी हुई और अब 18 दिसम्बर को 3 दुकानों के AC के कॉपर पाईप काट कर चोरी किये गए. चोरो के होसले इतने बुलंद है की 20 दिसम्बर को फिर चोरो ने घटना को अंजाम दिया और फिर 4 दुकानों के AC के कॉपर पाइप चुरा ले गए .

 

AC के पाइप चोरी करता हुआ चोर
AC के पाइप चोरी करता हुआ चोर तडके ४.०० बजे 

16 दिसम्बर को चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने धारा चौकी प्रभारी निरीक्षक श्री.पंकज तिवारी जी से मुलाकात की और मामले को उनके संज्ञान में लाया गया जिसके पश्चात उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया.पुलिस चोरो की तलाश में सी सी टी वी फुटेज़ खंगाल रही है . काम्प्लेक्स आर जी एम् प्लाज़ा में रात में चौकीदारी की व्यवस्था भी नही है  जिसके चलते भी चोरो के लिए चोरी को अंजाम देना बहुत ही आसान काम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *