रामपुर में 2007 सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वर्ष 2007 के सीआरपीएफ कैंप हमले के मामले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में शरीफ को अस्पताल ले जाया गया।

रामपुर में 2007 सीआरपीएफ कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या

साल 2007 में हुआ था सीआरपीएफ कैंप पर हमला

रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप पर 31 दिसंबर 2007 की रात को आतंकी हमला किया गया था। इस भीषण हमले में सात सीआरपीएफ जवानों के अलावा एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले की जांच के दौरान मोहम्मद शरीफ और अन्य कई व्यक्तियों के नाम सामने आए थे, जिसके बाद लंबी कानूनी प्रक्रिया चली।

अदालत के फैसले और कानूनी प्रक्रिया

रामपुर की एक ट्रायल कोर्ट ने नवंबर 2019 में मोहम्मद शरीफ समेत चार आरोपियों को इस मामले में फांसी की सजा सुनाई थी। हालांकि, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 29 अक्टूबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच में गंभीर खामियों का हवाला देते हुए हत्या और आतंकी हमले के सभी आरोपों से इन पांचों आरोपियों को बरी कर दिया था। हालांकि अदालत ने शस्त्र अधिनियम के तहत सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद शरीफ नवंबर 2025 में जेल से रिहा हो गया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *