पीटीआई के नेता इमरान इस्माइल ने बताया है कि पार्टी प्रमुख के पैर में “तीन से चार” गोलियां लगी हैंपाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता फवाद चौधरी ने घटना की पुष्टि की गोलीबारी में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री में के अलावा पीटीआई के फैसल जावेद भी घायल हुए हैं
इस्लामाबाद:पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार वजीराबाद में जफर अली खान चौक के पास पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फायरिंग हुई। इस हमले में गोली लगने से इमरान खान घायल हो गए हैं। पीटीआई के नेता इमरान इस्माइल ने बताया है कि पार्टी प्रमुख के पैर में “तीन से चार” गोलियां लगी हैं। उन पर अज्ञात हमलावर ने गोलियां चलाई और वह घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला।
