बिहार के बेगूसराय 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाश गोलियां चलाते रहे। रास्ते में जो आया उसे शूट कर दिया।
इसमें 11 लोगों को गोली लगी।गोली लगने से पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार की मौत हो गई, वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह भारत का पहला ऐसा मामला है।पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।
ADG पुलिस मुख्यालय जेएस गंग ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। हमारी पेट्रोलिंग टीम अपराधियों को नहीं रोक पाई या चेकिंग नहीं कर सकी। इस संबंध में 7 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बेगूसराय में मंगलवार शाम 5 बजे अपराधियों ने गोली चलाई। 10 लोगों को गोली लगी, इसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई। सूचना के बाद रात भर चेकिंग की गई। आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। एक अलग जांच दल ने CCTV फुटेज एकत्र किए जिसमें अपराधी दिख रहे हैं।