भ्रष्टाचार-विवादों से दूर, संघ के करीबी; आदिवासी सीटों पर पार्टी को सबसे बड़ी जीत दिलाईछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। रविवार को रायपुर में हुई BJP विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। राजनीति में विष्णुदेव साय साफ-सुथरी छवि और लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले बड़े आदिवासी चेहरा हैं।
