दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

मोकामा विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है। याचिकाकर्ता ने अदालत से अनंत सिंह की जमानत को रद्द करते हुए उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती और मामला

दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने पटना हाईकोर्ट के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है जिसके तहत मार्च 2026 में अनंत सिंह को जमानत दी गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि उच्च न्यायालय ने जमानत देते समय उनके आपराधिक इतिहास पर उचित ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा, राज्य सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज कई गंभीर मामलों का हवाला दिया है, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

चुनावी हिंसा से जुड़ा है पूरा मामला

यह घटना 30 अक्टूबर 2025 की है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोकामा में अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के काफिले आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान हुई हिंसा में दुलारचंद यादव की जान चली गई थी। इस मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी।

राजनीतिक मोर्चे पर भी बढ़ मुश्किलें

कानूनी झमेलों के बीच राजनीतिक स्तर पर भी अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। जदयू ने दोनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है और उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी अनुशंसा की गई है। इसके साथ ही, नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिलने के साथ-साथ राज्य मंत्री का दर्जा और 20 सूत्री समिति की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *