फिर तेजी से बढ़ने लगे कोरोना मामले, 24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित, एक्टिव केस 8600 के पार

COVID-19 in India: स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोविड के कारण मरने वालों की संख्या छह और मौतों के साथ 5,30,824 हो गई है – महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में एक-एक मौत दर्ज की गई है.

Corona Cases In India: भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,590 केस दर्ज किए गए हैं यह संख्या146 दिनों में सबसे अधिक है. संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई.

मंत्रालय के सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरल बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या छह और मौतों के साथ 5,30,824 हो गई है. महाराष्ट्र में तीन और कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड में एक-एक मौत दर्ज की गई है. दैनिक पॉजिटिविटी 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि वीकली पॉजिटिविटी 1.23 प्रतिशत आंकी गई. ताजा मामलों के साथ, भारत का कोविड-19 टैली 4,47,02,257 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश भर में अब तक कोविड-रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *