दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है. आज कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है. राजधानी में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है. इसका असर ट्रेनों की आवाजाही के साथ उड़ानों पर भी पड़ा है. नतीजतन रेल और गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही है. वहीं ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

कोहरे की वजह से ये ट्रेन चल रही लेट

करीब 24 से ज्यादा ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस, प्रयागराज हमसफर, इन्दौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस, शकूरबस्ती, बल्लभगढ़ ईएमयू, चैन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन घंटों की देरी से चल रही है. जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है.

  • कोहरे की वजह से लेट चलने वाली ट्रेन
  • पुरी नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • महाबोधी एक्सप्रेस
  • मालवा एक्सप्रेस
  • डीबीजी-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • गोरखधाम एक्सप्रेस
  • श्रमशक्ति एक्सप्रेस
  • जम्मू राजधानी एक्सप्रेस
  • पूर्वा एक्सप्रेस
  • प्रयागराज हफसफर
  • चेन्नई-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • इंदौर-राजधानी एक्सप्रेस
  • कटरा-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • लखनऊ मेल एक्सप्रेस

कोहरे की वजह से 50 फ्लाइट्स भी लेट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी शून्य हो जाने के कारण 50 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी. सुबह 8 बजे, दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज की गई, इसके अलावा नई दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई. हालांकि दोनों हवाई अड्डों का उपयोग कमर्शियल उड़ानों के लिए नहीं किया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

एयरलाइन्स ने दिया ये अपडेट

फ्लाइटरडार24 के अनुसार, स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया सहित कई एयरलाइनों की उड़ानें प्रभावित हुईं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाली फ्लाइट्स के लिए औसतन छह मिनट और जाने वाली फ्लाइट्स के लिए 47 मिनट की देरी दर्ज की गई. जबकि स्पाइसजेट ने कहा कि खराब मौसम के कारण अमृतसर और गुवाहाटी आने और जाने वाली सभी उड़ानें प्रभावित हैं. इंडिगो ने दिल्ली, अमृतसर, लखनऊ, बेंगलुरु और गुवाहाटी के लिए विशेष ध्यान देते हुए ट्रैवल एडवायजरी भी जारी की.

Latest and Breaking News on NDTV

कब तक जी का जंजाल बनेगा कोहरा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 8 जनवरी तक कोहरा छाया रहने की संभावना है, जबकि 6 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की मोटी चादर छाई रही और तापमान न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. आज सुबह दिल्ली की एक्यूआई 318 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *