देहरादून । 30 सिंतबर 2022 उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में उत्तराखंड राज्य आंदोलन एक संचयन पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ तथा विशिष्ट अतिथि अशोक वर्मा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ आनदोलन कारी जगमोहन नेगी द्वारा की गई। पुस्तक के लेखक एवं संकलनकर्ता पूरन सिंह लिंगवाल ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य का इतिहास जीवंत बनाये रखने में सहायक सिद्ध होगी।
कायर्क्रम का शुभारंभ विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री अशोक वर्मा, श्रीमती सरिता गौर, डॉ अतुल शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, जगमोहन नेगी जी, पूरन सिंह लिंगवाल ने दीप प्रज्वालित करके किया। *
उत्तराखंड राज्य आंदोलन को याद करते हुए सुरेंद्र सिंह सजवाण,जयदीप सकलानी, बीना बहुगुणा, प्रदीप डबराल, समर भंडारी , रामलाल खंडूरी, विक्रम भंडारी, डी एस गुसांईं ने अपने विचार साझा किये।
इस मौके पर यतीश काला, गणेश डंगवाल,भानु रावत, पुष्पलता सिलमाना, धीरेन्द्र रावत, जब्बर सिह पॉवेल,के डी भारद्वाज, गौरव खंडूरी , गंभीर सिंह मेवाड़ , अरुणा थपलियाल, वेदानंद कोठारी, गंबीर सिंह मेवाड़ आदि बड़ी संख्या में राज्यआन्दोलनकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *