हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए बनाई फर्जी बैंक गारंटी, ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए फर्जीवाड़ा करने पर आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।हरिद्वार बाईपास चौड़ीकरण का ठेका लेने के लिए दिल्ली के एक ठेकेदार ने 77 लाख रुपये की फर्जी बैंक गारंटी लोक निर्माण विभाग में जमा कर दी। ठेका उसी के नाम पर हो भी गया। इसके बाद जब गारंटी पत्र का सत्यापन कराया गया तो पहली बार में वह सही पाई गई लेकिन, दूसरी बार सत्यापन में बैंक ने इसे फर्जी बता दिया। इस आधार पर ठेकेदार के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने कैंट थाने को तहरीर दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हरिद्वार बाईपास (आईएसबीटी से रेलवे क्रॉसिंग) तक का चौड़ीकरण होना था। इसके लिए मार्च 2021 में टेंडर जारी किया था। इसमें राकेश कुमार निवासी एलआईजी फ्लैट, सत्यम एन्क्लेव, दिल्ली ने भी भाग लिया। कम बोली के आधार पर टेंडर उनके नाम कर दिया गया था। इसके लिए उन्हें 77.70 लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करनी थी।

इसके बाद उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दारूखाना, मुंबई की बैंक गारंटी जमा कराई। इस गारंटी के आधार पर राकेश कुमार के नाम से काम का अनुबंध पत्र तैयार कर लिया गया। सड़क पर काम भी शुरू हो गया। लेकिन, इस बीच 13 अगस्त 2021 को सत्यापन के लिए बैंक को ई-मेल किया गया तो शुरूआत में तो बैंक की ओर से जवाब आया कि सात अगस्त 2021 को यह गारंटी जारी की गई लेकिन, अधिकारियों को संदेह हो रहा था। स पर नवंबर में फिर से बैंक को ई-मेल किया गया तो पता चला कि यह बैंक गारंटी उनकी शाखा ने कभी जारी ही नहीं की है। इसके बाद इस ठेके को निरस्त कर दिया गया। एसएचओ कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को मौसम साफ, लेकिन मंगलवार से फिर से लेगा करवट, बिगड़ेगा मिजाज?

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम फिर बिगड़ रहेगा। इस दौरान भी पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रविवार को मौसम साफ बना रहा। हालांकि मंगलवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम फिर बिगड़ रहेगा। इस दौरान भी पहाड़ी जिलों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

uttarakhand snow fall

कुछ दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सामान्य रहेगा। कुछ दिनों से छाए बादल, पाला, कोहरा लोगों को कुछ कम परेशान करेगा। जबकि मंगलवार से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने के आसार हैं, जबकि पर्वतीय जिलों में फिर बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं शनिवार को राजधानी देहरादून समेत अन्य इलाकों में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

शिवराज चौहान का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ये तो केदारनाथ मृतकों का मुआवजा तक खा गए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में बाजपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार के समर्थन में जनसभा को सांबोधित करने पहुंचे। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत को मिले एक वरदान की तरह हैं। पहले भारत को केवल भ्रष्टाचार की नजरों से देखा जाता था, कोई मान-सम्मान तब देश का नहीं था। 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने भारत का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज पूरी दुनिया मोदी-मोदी कर रही है। ये नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि भारत के 130 करोड़ देशवासियों का सम्मान है।

shivraj_chauhan

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राहुल बाबा कहते हैं कि सरकार ने दो तरह का भारत बना दिए। अरे भारत के दो टुकड़े तो 1947 में हो गए थे, जब पंडित नेहरू ने गांधी जी की बात नहीं मानी। भारत के टुकड़े तब हुए जब 1962 में चीने ने हमला किया और हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया। तब प्रधानमंत्री नेहरू थे।नरेन्द्र मोदी की सरकार केन्द्र में आने के बाद चीन ने गलवान घटमी में हमला किया तो हमारी सेना ने दृढ़ता से मुकाबला किया। ये हम नहीं आस्ट्रेलिया कह कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब देश में ऐसी सरकार है जो पहले किसी को छेड़ेगी नहीं और छेड़ने वालों को छोड़ेगी नहीं। सीएम चौहान ने कहा कि हमारे लिए चारधाम हैं केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री। और कांग्रेस के लिए चार हैं श्रीमती सेनिया धाम, राहुल धाम, प्रियंका धाम, राबर्ड वाड्रा धाम है। भाजपा सरकार ने तो इन धामों को विकसित करने का काम किया है। जबिक इन लोगों ने केदारनाथ आपदा के मृतकों का मुआवजा तक खा गए।

पुलिस विभाग ने जिले की छह विधानसभा में तैनात किए एसडीपीओ

अल्मोड़ा। सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले की छह सीटों में प्रभारी राजपत्रित अधिकारी (एसडीपीओ) नियुक्त किए हैं। जिला प्रशासन ने सामान्य निर्वाचन के लिए जिले को 93 सेक्टर और 22 जोन में बांटा है। एसएसपी के निर्देश पर मिथिलेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीआरएफ देहरादून को सुपर जोनल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही विधानसभा वार प्रभारी राजपत्रित अधिकारी (एसडीपीओ) के तौर पर द्वाराहाट के लिए दीवान सिंह (सीओ 46वीं वाहिनी रुद्रपुर), सल्ट के लिए राजेंद्र सिंह, (सीओ 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर), रानीखेत के लिए सीओ रानीखेत तपेश चंद को, सोमेश्वर के लिए ओशिन जोशी, सीओ ऑपरेशन अल्मोड़ा को, अल्मोड़ा के लिए महेश चंद्र (सीओ 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर) और जागेश्वर के लिए राजन सिंह रौतेला, सीओ अल्मोड़ा को नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी एसडीपीओ आवंटित विधानसभा क्षेत्र को संभालेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करेंगे। सभी पोलिंग सेंटर और बूथों में स्वयं भ्रमण करेंगे। एसएसपी ने आमजन से भी अपील की है कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। चुनाव को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की हरकत नजर आने पर पुलिस कंट्रोल रूम 9411112981 पर सूचना दी जा सकती है।

भारी बर्फबारी: ना बिजली, ना पानी, जनता त्रस्त

दो दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। पर्यटन नगरी में वृहस्पतिवार की अपराह्न दो बजे से बिजली गुल रही जो शुक्रवार की देर शाम तक भी बहाल नहीं हो सकी है। बर्फबारी के बीच क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लो परेशान होकर रह गए हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह भी दो घंटे तक बर्फबारी चलती रही। कई स्थानों पर वाहन फंस गए। लोगों ने सड़क की बर्फ को बमुश्किल हटाकर सड़क पर वाहन चलने लायक बनाया। मजखाली के पास भी भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन फंस गए, कई लोग वाहनों को छोड़कर पैदल ही घर चले गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल निकाला गया। इधर, रानीखेत नगर सहित चिलियानौला में पिछले 17-18 घंटे से बिजली गुल है। यूपीसीएल के एसडीओ सौरभ जोशी ने बताया कि नैनी में मेन लाइन क्षतिग्रस्त है। एरोड़ स्थित फायरिंग रेंज के पास भी बिजली गुल है। बूबूधाम और घिंघारीखाल में तार क्षतिग्रस्त हैं। झूलादेवी मंदिर के पास और ड्रग फैक्ट्री के समीप तार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जिन्हें ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। चिलियानौला नगर पालिका को वैकल्पिक कारचूली फीडर से जोड़ने के प्रयास चल रहे हैं। संभवत: देर रात तक बिजली बहाल हो जाए। इधर, बिजली नहीं होने के कारण पेयजल व्यवस्था भी पटरी से उतर गई। पंपिंग नहीं होने के कारण चिलियानौला, रानीखेत क्षेत्र में पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *