bitcoin

आज यानी रविवार को प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम 4 बजे 2% (24 घंटे में) की बढ़त के साथ 33.03 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान इसकी कीमत में 64 हजार रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

इथीरियम की बात करें तो आज इसमें भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इथीरियम में बीते 24 घंटों में 1.61% की तेजी देखी गई है। यह 3,801 रुपए बढ़कर 2.39 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

कॉइन का नाम प्राइस (रु. में) 24 घंटों में चेंज (रु. में) चेंज (%)
बिटकॉइन 33,03,817 64,917 2.00
इथीरियम 2,39,318 3,801 1.61
टेदर 79.51 1.17 1,49
कारडानो 89.60 -1.19 -1.31
USD कॉइन 79.47 1.21 1.55
रिपल 53.31 0.59 1.12
पोल्काडॉट 1,705 10.47 0.62
डॉजकॉइन 11.75 0.09 0.87
पॉलीगॉन 137.78 1.92 1.42
सोलाना 9,169 176.92 1.97

क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में रविवार शाम 4 बजे के हैं।

बिटकॉइन अपने ऑल टाइम हाई से अब भी 36% नीचे
दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पसंदीदा क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर को 52 लाख रुपए (69,000 डॉलर) के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 33.03 लाख रुपए पर आ गया है। यानी अपने ऑल टाइम हाई से ये अभी भी 36% सस्ता है।

क्रिप्टोकरेंसी से हुई कमाई पर 30% टैक्स
क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर अब 30% टैक्स देना होगा। इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी से ट्रांजैक्शन करने पर 1% का TDS भी लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में इसकी जानकारी दी।

वित्त मंत्री ने साफ किया कि RBI की ओर से जारी होने वाले डिजिटल रुपए को ही डिजिटल करेंसी माना जाएगा, जबकि बिटकॉइन और इथेरियम जैसी क्रिप्टोकरेंसी को एसेट माना जाएगा और इससे होने वाली कमाई पर टैक्स लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *