Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गुरुवार शाम दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें डॉक्टरों की एक टीम देख रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की टीम सोनिया गांधी का रूटीन चेकअप कर रही है. उन्हें कल सुबह तक डिस्चार्ज किए जाने की जानकारी भी सामने आई है.
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी को गुरुवार को रूटीन चेकअप के लिए गंगाराम हॉस्पिटल में लाया गया था. जहां डॉक्टरों की एक टीम उन्हें देख रही है.
?#BREAKING | कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती: सूत्र#SoniaGandhi pic.twitter.com/Ny5YgnH3fI
— NDTV India (@ndtvindia) February 20, 2025
खबर अपडेट की जा रही है.
