बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। गलवान घाटी की घटना पर आधारित इस फिल्म में सलमान एक भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, जिसके बाद से उनके फौजी लुक और एक्शन की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है।

गलवान घाटी की घटना से प्रेरित है कहानी
यह फिल्म 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है। फिल्म में सलमान खान का किरदार कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू से प्रेरित बताया गया है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ते तनाव और सीमा की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के संघर्ष को इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह और प्रशांत तमांग भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बदला गया था फिल्म का नाम
शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे मार्च 2026 में बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाम में यह बदलाव भू-राजनीतिक संवेदनशीलता और रणनीतिक सलाह के आधार पर किया गया था। दिसंबर 2025 में टीजर सामने आने के बाद चीनी सरकारी मीडिया ने इसकी आलोचना भी की थी।
सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज
अपूर्व लखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म पहले 20 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज की तारीख बदल दी गई है और यह फिल्म आगामी 4 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। ट्रेलर से पहले फिल्म का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ भी आ चुका है, जिसे हिमेश रेशमिया ने संगीतबद्ध किया है और सलमान खान तथा मुस्कान ने गाया है।
