देहरादून: ऋषिकेश का चर्चित कुख्यात गोवा बीच जिसमें अब तक न जाने कितने नौजवान डूब कर अपनी जान गवा चुके हैं उसको आज भी हल्के में ही लेते हैं जबकि पुलिस के लिए पुलिस का सर दर्द बना यह गोवा बीच न जाने क्यों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है पुलिस लोगों को समझाते समझाते लगभग पस्त हो जाती है लेकिन लोग गोवा बीच पर जाकर अपनी जान गवाने से नहीं थकते हालांकि पुलिस ने जगह-जगह बोर्ड लगा रखे हैं चेतावनी के कि यहां पर नहाना खतरनाक है अथवा यहां बहुत से लोग डूब चुके हैं आश्चर्य तो तब होता है जब लोग इसी बोर्ड को पकड़ पकड़ कर नीचे उतरते हैं और इसको पढ़ना भी गवारा नहीं समझते इसी रविवार को भी 5 लोग इसी बीच पर डूब गए हैं जिनमें सिर्फ एक की डेथ बॉडी बरामद हो पाई है शेष की तलाश अभी भी जारी है अतः जब भी आप गोवा बीच पर नहाने जाए तो उसको कभी भी हल्के में मत ले तथा पुलिस की चेतावनी को अनसुना मत करें.