अनमोल पचौरी: इंटरनेशनल डेस्क
सुबह 8:00 के करीब इसराइल की राजधानी समेत तीन बड़े शहरों पर हमास ने 5000 से अधिक रॉकेट टक्कर इसराइल को पूरी तरह चौंका दिया जिसमें लोगों के मारे जाने की भी खबर है। हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अब यह लड़ाई आर पार की होगी वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी हमास के ऊपर पूरी सैन्य कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं सुबह 8:00 बजे हुई इस घटना से पूरे मिडल ईस्ट में हड़कंप का माहौल है यह लड़ाई अब आगे क्या मोड़ लेती है यह तो वक्त ही तय करेगा
हमास आतंकियों ने दागे रॉकेट, 22 लोगों की मौत
इजरायल पर हमास आतंकियों द्वार दागे गए रॉकेट हमले में 22 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल के N12 न्यूज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में 22 इजरायली नागरिक मारे गए हैं।
इजरायली वायुसेना ने हमास के हमले को लेकर सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है। इजरायली वायुसेना के मुताबिक, इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान अब गाजा पट्टी में कई स्थानों पर आतंकवादी संगठन हमास के ठिकानों पर हमला कर रहे हैं।


हमास आतंकियों ने इजराइल पर हमला किया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि हम युद्ध में हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे दुश्मनों को ऐसी कीमत चुकानी पड़ेगी, जिसके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा।
