देहरादून 18 मई: सीपीयू पुलिस के बार बार समझाने के बाद भी कुछ वाहन चालक बाज आने में शर्म महसूस करते हैं. जिसके फल रूप फिर उनकी सरेआम किरकिरी होती है,

इसी संदर्भ में आज सीपीयू की टीम ने एस्ले हॉल के निकट जबरदस्त नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की, जिस पर वाहन  चालकों ने कागजात हेलमेट आदि ना होने पर तरह-तरह के बहाने बनाकर सीपीयू टीम को बरगलाने की कोशिश की.

मौके पर सी पी यू अधिकारी
मौके पर सी पी यू अधिकारी
एस आई रविकांत ,एस आई ललित कुमार ,कांस्टेबल विपुल कुमार ,कांस्टेबल कादिर खान

लंबे समय से सीपीयू के अधिकारी लोगों के एक जैसे इन बहानो से ऊब चुके हैं ,इस बात का वाहन चालकों को भी एहसास है .नतीजा वह दाएं बाएं से निकलकर भागने की कोशिश कर रहे थे जिस पर टीम के कुछ बेहद सक्रिय अधिकारी  ऐसे लोगों को फुर्ती से भागकर पकड़ लेते थे. जिस पर वाहन चालकों की शक्ल देखने लायक होती थी तथा उनके चालान काटकर उनके हाथ में थमा दिए जा रहे थे. एक बातचीत में एसआई रविकांत और एसआई ललित  कुमार ने बताया कि लोगों के अब यह बहाने नहीं चलेंगे तथा इस तरह की हरकत पर वाहन सीज अन्यथा चालान कर दिए जाएंगे.मौके पर सीपीयू अधिकारी लोगो को यातायात  नियमो के बारें में जागरूक करते हुए भी पाए गए जो की एक अच्छी पहल है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *