Yellow weather alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले चार दिन मौमस के लिहाज से संवदेनशील हैं। चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने चिंता जाहिर करते हुए 14 से 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही ट्वीट में यात्रा से बचने आदि को लेकर हिदायत भी जारी की है। लोगों से अपील की है कि यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। रास्ते में चट्टान खिसकने या फिर लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने भी पूर्व में ऐसी आशंका व्यक्त कर चुका है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री-मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 15 जून शाम से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *