CBSE Board Exam 2025 Paper Leak: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो गई हैं. आज सुबह कक्षा 10वीं का हिन्दुस्तानी म्यूजिक का पेपर था, परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू हुई थी. इसी बीच सोशल मीडिया पर ‘सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 पेपर आउट’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोगों द्वारा इसे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ Whatsapp ग्रुप पर शेयर किया जाने लगा. जैसे ही सीबीएसई बोर्ड को इसका पता चला उसने बोर्ड परीक्षा 2025 के पेपर लीक होने के दावों को खारिज कर दिया है. बोर्ड ने कहा कि  ‘सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 पेपर आउट’ का यह वीडियो निराधार है और यह छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक दहशत पैदा करने के इरादे से किया गया है. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *