दिल्ली में 5 फरवरी यानी कल एक ओर वोटिंग चल रही होगी, वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी कल प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाएंगे. वह 11 बजे कुंभ में स्नान करेंगे. दिल्‍ली में कल विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हैं और आज मुख्‍यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीएनएस की धारा 188 के मामले में केस दर्ज हो गया है. आतिशी और उसके समर्थकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. इस पर आतिशी ने विरोध जताते हुए चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा है. उधर, संसद में भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी है. अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरते हुए महाकुंभ हादसे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि डिजिटल कुंभ करवाने वाली सरकार मरने वालों की डिजिट नहीं बता पा रही.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *