आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम मोदी (PM Modi) को पत्र लिखकर छात्रों को मेट्रो किराए (Metro Fare) में छूट देने की मांग की है. राजधानी के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को ये पत्र तब लिखा जब अगले महीने दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) होने जा रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अरविंद केजरीवाल की क्या मांग

अरविंद केजरीवाल ने जो पत्र पीएम मोदी को लिखा है, उसमें उन्होंने मेटो किराए(Students Metro Fare) में छात्रों को 50 फीसदी छूट देने की मांग की है. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों की भागीदारी है. जिस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छात्रों के लिए किराए में कटौती के लिए केंद्र और दिल्ली दोनों मिलकर कदम उठाएं.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *