Badass Ravi Kumar Review Live: फिल्म बैडएस रवि कुमार ने सिनेमाघरों में दस्त दे दी है. हिमेश रेशमिया की यह फिल्म अपने ट्रेलर के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है. बैडएस रवि कुमार के एक्शन और ट्रेलर ने कई लोगों के दिलों को जीता है. जैसे कि फिल्म के डायलॉग से साफ हो गया था कि बैडएस रवि कुमार एक मसाला फिल्म है, जिसमें किसी भी तरह का लॉजिक नहीं हैं. यह बात हिमेश रेशमिया की फिल्म शुरुआत में ही कह देती है. बैडएस रवि कुमार की कहानी 1989 के दौर से शुरू होती है. हिमेश रेशमिया की इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान की एक खुफिया रील पर गढ़ा गया है.
हिमेश रेशमिया का स्वैग
बैडएस रवि कुमार न केवल अपने डायलॉग की वजह से बल्कि हिमेश रेशमिया की वजह से उनके फैंस को पसंद आ सकती है. फिल्म में उनकी एंट्री भी काफी जबरदस्त तरीके से दिखाई गई है. बैडएस रवि कुमार में हिमेश रेशमिया ऐसे पुलिस ऑफिसर का रोल किया है, जो अपने लंबे बालों की वजह से दो बार सस्पेंड हो चुका है. इसके बाद हिमेश रेशमिया कुछ डायलॉग ऐसे हैं जो फैंस को ताली बजाने के लिए मजबूर कर सकते हैं. फिल्म के अंदर भारत का एक खुफिया राज पाकिस्तान को चाहिए और इसे पहुंचाने का काम कार्लोस के जिम्मे है. कार्लोस का रोल प्रभु देवा ने किया है.
तालीमार डायलॉग
सिगरेट पी तो तेरा भाई मर जाएगा
सिगरेट पिऊंगा नहीं लेकिन सिगरेट के साथ जिऊंगा जरूर.
दुनिया की पहली लैला हो जिसने अपने ही मजनूं को मार दिया.
एक सच्चा हिंदुस्तानी किसी सुपरहीरो से कम नहीं.
किसी ख़्वाब की इतनी औक़ात नहीं रविकुमार देखें और पूरा ना हो.
दो नाली बंदूक देखी होगी लेकिन रवि कुमार पांच नाली बंदूक से शिकार करता है.
बैडएस रवि कुमार के यह मसालेदार डायलॉग्स फिल्म को मजेदार बनाते हैं. इसका पता उस वक्त भी चल गया था जब हिमेश रेशमिया ने अपनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था. उनके अलावा अन्य कलाकारों ने भी शानदार डायलॉगबाडी बाजी. जिसको देखकर और कह सकते हैं कि डायलॉग की बैडएस रवि कुमार की यूएसपी है.
बैडएस रवि कुमार के साथ हिमेश रेशमिया ईमानदारी
फिल्म के अंदर हिमेश रेशमिया जिस तरह से चोरी करते हुए उस देख धर्मेंद्र का फिल्म शालीमार याद आ सकती हैं. वहीं फिल्म के कई सीन और कहानी आपको बेवजह के लग सकती है. लेकिन हिमेश रेशमिया ने फिल्म की शुरुआत में ईमानदारी दिखाते हुए साफ कहा है कि इसमें लॉजिक नहीं लगाना है.इसके अलावा फिल्म के आखिरी में वह यह भी बताते हैं कि नंबरिंग के बाद बैडएस रवि कुमार के सीक्वल का पोस्ट क्रेडिट सीन में देखने को मिलेगा. वहीं
