राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन हो गया है. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले क दिनों से वह बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट उन्होंने ही रखी थी.RSS की तरफ से कामेश्वर चौपाल को प्रथम कार सेवक का दर्जा दिया गया था. कामेश्वर चौपाल पूर्व एमएलसी सदस्य भी रह चुके हैं.

9 नवंबर 1989 को रखी थी राम मंदिर की पहली ईंट

बिहार के सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पहली ईंट रखी थी. तब वह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य हुआ करते थे. 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *