आर्यभट सम्वादाता देहरादून

आरजीएम प्लाजा से हुआ चोर गिरफ्तार

लंबे समय से आरजीएम प्लाजा में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था . अक्सर गाड़ियों की बैटरी  व स्पेयर पार्ट्स चोरी हो रहे थे . कांपलेक्स के बेसमेंट में कैमरे ना होने के कारण चोर के हौसले बुलंद होते जा रहे थे.
दुकानदारों के चर्चा के अनुसार आज दिनांक 1 मार्च को चोर को रंगे हाथों काम्प्लेक्स के  बेसमेंट से सिलेंडर चोरी करते पकड़ा गया, दुकानदारों का आरोप है कि यह वही चोर है जो लंबे समय से गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स व बैटरिया चुरा रहा था.
गौर हो कि चकराता रोड स्थित आरजीएम प्लाजा जो मोबाइल रिपेयरिंग मार्केट का गढ़ है. कॉम्केलेक्स के  बेसमेंट में वह बाहर सीसीटीवी कैमरे ना होने के कारण पार्किंग में अक्सर चोरियां होती रहती है तथा गाड़ी खड़ी करने की कोई सुचारू व्यवस्था पार्किंग में ना होने के कारण गार्ड के अभाव में भी अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *