अदाणी ग्रुप के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली. आज के ट्रेडिंग सेशन में अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में फ्लैगशिप कंपनी, अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे था.

9 बजकर 22 मिनट पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सबसे ज्यादा 2.18% की उछाल दर्ज की और यह 1,069.35  रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन्स 1.27% की बढ़त के साथ 819.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. 

इसके अलावा अदाणी पावर 1.26% की बढ़त के साथ 528.35  रुपये पर, अदाणी टोटल गैस 0.99% की बढ़त के साथ 741.75  रुपये पर, अदाणी पोर्ट्स 0.62% की बढ़त के साथ 1,233.55 रुपये पर और अदाणी एंटरप्राइजेज 0.13% की हल्की बढ़त के साथ 2,601.00 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.

वहीं, अन्य शेयरों की बात करें तो एसीसी और एनडीटीवी के शेयरों में भी मामूली बढ़त दर्ज हुई.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *