प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता हुलास पांडे के तीन ठिकानों पर छापा मारा है. हुलास पांडे के   पटना, दिल्ली और बेंगलुरु स्थित कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली है. हुलास को लोजपा (R) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का करीबी माना जाता है.

सूत्रों के मुताबिक आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की गई है.

ईडी ने सुबह पटना, दिल्ली और बेंगलुरु में हुलास पांडे के ठिकानों पर छापा मारा. पटना में गोला रोड के आवास पर ईडी की टीम पहुंची. साथ ही दानापुर में भी उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रेड मारा.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं बेंगलुरु में भी ईडी की टीम ने हुलास के ठिकानों पर छापेमारी की. बताया जाता है कि ईडी को हुलास पांडे की संपत्ति से जुड़ी कई नई जानकारियां मिली हैं.

एलजेपी (आर) नेता हुलास पांडेय, बाहुबली और पूर्व विधायक सुनील पांडेय के भाई हैं. सुनील पांडे ने पिछले दिनों ही बीजेपी की सदस्यता ली थी. वहीं सुनील पांडे के बेटे ने तरारी उपचुनाव में बीजेपी की टिकट पर जीत दर्ज की है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *