मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर गठित कमेटी तेजी से काम कर रही है। इसके लिए कमेटी सभी संबंधित लोगों से विचार-विमर्श कर रही है। जहां तक इसे लागू करने की बात है तो बहुत जल्द ही यह लागू कर दिया जाएगा। टाइमफ्रेम का सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा के बाद उत्तराखंड देश का दूसरा राज्य होगा जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा और उम्मीद है कि अगले 6 महीने में यह राज्य में लागू हो जाएगा।