अपनी सेहत को सुधारने के लिए आप जो जीवनरक्षक दवा खा रहे हैं क्या वो असली है या नकली? दवाओं की गुणवत्ता पर एक बार फिर कई सवाल उठे हैं। देशभर में पचास दवाओं के सैंपल फेल पाए गए, इनमें उत्तराखंड में बनी 11 दवाएं भी शामिल हैं।
दवा नियंत्रण विभाग की ओर से कराई गई सैंपलिंग के बाद यह खुलासा हुआ है।
दवा के सैंपल फेल होने के बाद उत्तराखंड के राज्य औषधि नियंत्रक ने दवा कंपनियों को नोटिस जारी कर दवाओं को बाजार से वापस मंगा दिया है। केंद्रीय और राज्य का दवा नियंत्रण विभाग हर साल दवाओं की जांच करता है। क्वालिटी कंट्रोल के तहत होने वाली इस जांच के तहत देश भर से दवाओं के सैंपल लिए जाते हैं।
इसी के तहत इस साल विभिन्न कंपनियों की 1200 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उत्तराखंड औषधि नियंत्रण विभाग के ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि जिन कंपनियों के सैंपल फेल पाए गए हैं उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही दवाओं को बाजार से वापस मंगाया
