आईपीएस अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक आने के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अजय पाल शर्मा को कल शाम लखनऊ की मेदांता अस्पताल में हार्ट अटैक आने के चलते एडमिट किया गया था.
अजय पाल शर्मा इन दिनों डॉयल 112 के एसपी हैं.
मेदांता अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉक्टर आलोक कपूर ने बताया कि आईपीएस अजय पाल शर्मा को माइनर हार्ट अटैक आया है, जिसके चलते बीते शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी तबियत पहले से बेहतर है. माइनर हार्ट अटैक आने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है.
