IndiGo Flight Fire दिल्ली एयरपोर्ट बन गया मौत का रनवे, प्लेन में टेकऑफ के वक्त लगी आग;

Viral Video

Delhi News: विमान रनवे पर तेजी से दौड़ रहा था जो थोड़ी ही देर में वो टेक ऑफ करने वाला था. अचानक विमान के एक हिस्से से आग की लपटें उठती नजर आईं और उसका राइट विंग शोलों में घिर गया. जैसे जैसे प्लेन रनवे पर आगे बढ़ रहा था, तेज चिनगारी भी निकलती जा रही थी.

IndiGo Plane’s Engine Catches Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते बचा. दिल्ली से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले आग लग गई. उस वक्त विमान में करीब 180 यात्री सवार थे और प्लेन रन-वे पर दौड़ रहा था. इस दौरान सबसे बड़ी गनीमत ये रही कि पायलट ने वक्त रहते सही फैसला लिया. इस विमान ने टेक ऑफ नहीं किया. सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इसके बाद में यात्रियों को दूसरे प्लेन से बेंगलुरू भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *