Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज, 13 फरवरी को सपाट शुरुआत की.प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 30.02 अंकों (0.039%) की बढ़त के साथ 76,201.10 पर, जबकि निफ्टी 10.50 अंकों (0.046%) की मामूली तेजी के साथ 23,055.75 पर ट्रेड कर रहा था.लेकिन शुरुआती कारोबार में रिकवरी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. 10:03 बजे बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 448.30 अंक (0.59%) चढ़कर 76,619.38 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 140.30 अंक (0.61%) की बढ़त के साथ 23,185.55 अंक पर ट्रेड कर रहा.

सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स 199.66 अंकों  (0.26%) की बढ़त के साथ 76,370.74 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 45.55 अंकों (0.20%) की तेजी के साथ 23,090.80 पर ट्रेड कर रहा था.

अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल

अदाणी ग्रुप के सभी शेयरों में भी आज तेजी देखी जा रही है, जिससे बाजार को मजबूती मिल रही है. सुबह 9 बजकर 18 मिनट के आंकड़ों के मुताबिक, अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 3.05% की बढ़त के साथ 944.85 रुपये पर,अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 2.36% की बढ़त के साथ 774.65 रुपये पर,अदाणी टोटल गैस का शेयर 1.72% की बढ़त के साथ 606 रुपये पर,अदाणी पोर्ट्स का शेयर 1.19% की बढ़त के साथ 1,142.35 रुपये पर पहुंच गया है. इसके अलावा अदाणी एंटरप्राइजेज 0.58%,अदाणी पावर  0.64%,अदाणी विल्मर 0.79 %, एनडीटीवी 1.04%,एसीसी  0.55%,अंबुजा सीमेंट 1.27% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *