दिल्ली में एक युवक को इश्क की सजा मौत मिली. उसने सोचा भी नहीं था, जिस प्रेम को लेकर वह सपने देख रहा है, वह इस दुनिया में रहने का हक भी उससे छीन लेगा. मामला गोकुलपुरी का है, जहां एक युवक हिमांशु की हत्या कर दी गई.  हिमांशु की पत्‍नी के भाई शाहरुख ने ही अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर के मर्डर कर दिया. 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहरुख ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की हत्‍या कर दी. शाहरुख की बहन की हिमांशु से दोस्‍ती थी, जिसके बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली थी. इसी बात से परिवार नाराज था. फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर शाहरुख और साहिल को अरेस्ट कर लिया है. आगे की जांच जारी है. वहीं मृतक के बारे में भी जानकारी मिली है कि जब वह नाबालिग था तब उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे.  

इस मामले में ज्‍यादा जानकारी की प्रतीक्षा है. 
 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *