उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ जा रही बोलेरो और बस के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 जिंदगियां एक झटके में खत्म हो गईं,  वहीं 19 लोग घायल हैं. प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हुआ ये हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो को परखच्चे उड़ गए. उसके आगे का हिस्सा तो जैसे खत्म ही हो गया है. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे तो वहीं बस में सवार मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर वाराणसी जा रहे थे. तभी शनिवार तड़के 3 बजे तेज रफ्तार बस और बोलेरो जा टकराई और वहां मातम पसर गया.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *