Delhi Election 2025: दिल्ली में मतदान 5 फरवरी को है. वहीं मतगणना 8 फरवरी है. जाहिर है वक्त कम है और राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए काम बहुत ज्यादा. हर दल और उम्मीदवार अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं. कोई अपने काम गिना रहा है तो कोई विरोधियों के झूठे वादों की लिस्ट दिखा रहा है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल AAP, BJP और Congress के बीच ही है. तीनों ही दल वोटर्स को अपने पाले में करने के लिए रेवड़ियों का एलान पर एलान कर रहे हैं. चाहे चुनाव बाद महिलाओं को कैश देने का वादा हो या बिजली-पानी फ्री देने का. तीनों ही दल एक से बढ़कर एक वादे जनता से कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है. यहां जानिए नार्थ वेस्ट दिल्ली की 10 सीटों का रण…कौन-कौन उम्मीदवार, कौन सी हैं सुरक्षित सीटें… सब कुछ…

विधानसभा AAP उम्मीदवार BJP उम्मीदवार Congress उम्मीदवार
किराड़ी अनिल झा  बजरंग शुक्ला राजेश गुप्ता
नरेला शरद चौहान राज करन खत्री अरुणा देवी
मुंडका जसबीर कराला गजेंद्र दराल धर्मपाल लकरा
रोहिणी प्रदीप मित्तल विजेंद्र गुप्ता सुमेश गुप्ता
मंगोलपुरी (एससी) राकेश जाटव धर्मरक्षक राजकुमार चौहान हनुमान चौहान
बादली अजेश यादव दीपक चौधरी देवेंद्र यादव
बवाना (एससी) जय भगवान नरेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार
नांगलोई जाट (एससी) रघुविंदर शौकीन मनोज शौकीन रोहित चौधरी
सुल्तानपुर माजरा (एससी) मुकेश अहलावत कर्म सिंह कर्मा जय किशन
रिठाला मोहिंदर गोयल कुलवंत राणा सुशांत मिश्रा

अब देखना ये है कि तीनों दलों में से जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है.
 

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *