Modi Cabinet Decisions: बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉफ्रेंस में दी. अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केदारनाथ और हेमकुंड रोप-वे परियोजना को मंजूरी दे दी है. पर्वतमाला परियोजना के तहत इसका निर्माण कराया जाएगा. रोप-वे बन जाने के बाद केदारनाथ और हेमकुंड साहिब जाना आसान होगा. इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने और भी कई फैसले लिए. जानिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को लिए गए फैसलों के बारे में. 

कैबिनेट ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम – पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दी

इस परियोजना को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल पूंजी लागत ₹2,730.13 करोड़ होगी

प्रस्तावित रोपवे की योजना हेमकुंड साहिब जी आने वाले तीर्थयात्रियों और फूलों की घाटी में आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के लिए बनाई गई है और यह गोविंदघाट और हेमकुंड साहिब जी के बीच हर मौसम में अंतिम मील की कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी.

 
खबर अपडेट की जा रही है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *