रूस के मिसाइल अटैक से दहला यूक्रेन, तस्वीरों में देखें हमले के बाद कैसे हैं हालात
Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की. राष्ट्रपति ने कहा कि अगर कोई भी हमारे बीच आया या हमें और हमारे लोगों को धमकाने की कोशिश की तो उन्हें समझ लेना चाहिए कि रूस उसका तुरंत जवाब देगा, इसके परिणाम आपको ही भुगतने पड़ेंगे और ऐसा जवाब दिया जाएगा कि आपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया होगा. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सेना ने बताया है कि उन्होंने यूक्रेन के सैन्य और हवाई अड्डों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया है. वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन ने कहा कि वह हार नहीं मानेगा. पीठ नहीं दिखाएगा.

देखें लेटेस्ट video
युक्रेन कर रहा सरेंडर ?
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों तक चले यूक्रेन के साथ चले तमाम घटनाक्रमों के बाद यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। साथ ही पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।
मोदी से मांगी मदद

