यूक्रेनी सेना ने जारी किया रूसी सैनिकों की मौत का आंकड़ा
यूक्रेनी लैंड फोर्सेज ने रविवार को दावा किया कि पिछले 60 दिनों के युद्ध में 21,800 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी सेना ने रूस के सैन्य उपकरणों और मशीनरी को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि लड़ाई के दौरान रूस के 873 टैंकों को नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा 2238 बख्तरबंद वाहन, 179 विमान, 154 हेलीकॉप्टर और 408 आर्टिलरी सिस्टम को भी बर्बाद किया गया है। रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमले की शुरुआत की थी, जिसके बाद बेलारूस के रास्ते भी बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों ने राजधानी कीव को घेर लिया था।

रूस को कितना नुकसान (यूक्रेन का दावा)

संख्या (दावे के अनुसार)
रूसी सैनिक 21,800
टैंक 873
बख्तरबंद वाहन 2238
विमान 179
हेलीकॉप्टर 154
आर्टिलरी सिस्टम 408

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *