रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर मिसाइल, बम और बंदूकों के अलावा शब्दबाणों को भी चला रहे हैं। इस बीच रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति
वोलोडिमिर जेलेंस्की को बचाने अमेरिकी नेवी सील और ब्रिटिश एसएएस कमांडो स्टैंडबाय पर रखे गए हैं। रूस ने यह भी दावा किया है कि जेलेंस्की वर्तमान में कहा हैं, यह किसी को पता नहीं है। शुक्रवार को यूक्रेन की विपक्षी सांसद इल्या किवा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर पोलैंड की राजधानी वारसॉ में अमेरिकी दूतावास में छिप गए हैं। जिसके बाद जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह कीव में ही मौजूद हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।
यह भी कहा जा रहा है की जोलेंसकी जो भी वीडियो डाल रहे है वो पहले से ही प्री रिकार्डेड है और अपना ट्विटर हैंडल भी वे पोलैंड से ही चला रहे है जहा से वे अपने देश के लोगो को रूस के खिलाफ लड़ने का होसला दिला रहे है अब रूस के इस दावे में कितनी सचाई है वो तो वक्त ही बतायेगा ,असल में वह काफी पहले ही देश छोड़ लकर चले गये थे .
इस बीच ट्रम्प ने कहा की यदि वे अमेरिका के राष्टपति होते तो रूस कभी इतनी हिम्मत नही करता की युक्रेन पर हमला कर दे , उन्होंने कहा की मोजुदा सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से फेल हो गयी है .
रूस ने नष्ट किया दुनिया के सबसे बड़ा विमान,
रूस और यूक्रेन के बीच जंग (Russia Ukraine war) जारी है. हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि दोनों देशों के बीच सुलह की उम्मीद भी नहीं नजर आ रही है. रूस ने यूक्रेन में जो तबाही मचाई है उसमें दुनिया का सबसे बड़ा विमान भी शामिल है. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस की सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान AN-225 मारिया (World Biggest Plane Antonov AN 225 Mriya) को नष्ट कर दिया है. जानिए कैसे बना था दुनिया का यह सबसे बड़ा विमान, जिसकी चर्चा हो रही है.उक्रेन का यह विमान भारत भी आ चुका हैऔर इस विमान की मेजबानी करके भारतीय अवियोनिक्स इंडस्ट्री को काफी फक्र हुआ था क्योंकि यह विमान विश्व में गिनी चुनी जगह ही उतर सकता था .
15 लाख यूक्रेनी नागरिकों ने देश छोड़ा,खाने की सामग्री पर हुई मारा मारी
रूस-यूक्रेन जंग की वजह से अब तक 15 लाख यूक्रेनी नागरिक देश छोड़ चुके हैं। पोलैंड में सबसे ज्यादा करीब 8 लाख लोगों ने शरण ली है। दूसरी तरफ, रूस पर भी पाबंदियों का असर दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक रूस के कई शहरों में लोग थोक में फूड आइटम्स खरीद रहे थे, इसकी वजह से ब्लैक मार्केटिंग होने लगी है। अब सरकार ने रिटेलर्स के लिए लिमिट तय कर दी है।
ट्रेड एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने कहा- लोग जरूरत से ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। इस बीच, पोप फ्रांसिस ने रूस और यूक्रेन के नाम जारी एक अपील में कहा- अब बहुत हुआ। गुजारिश ये है कि आप खून और आंसुओं की नदियां बहाना बंद करें।
यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि रूसी सैनिक कीव से लगभग 10 किलोमीटर दक्षिण में कनिव हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट की ओर कूच कर रहे हैं। इसके पहले दसवें दिन रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया।
रूस ने क्रूज मिसाइल दागकर तबाह कर दिया यूक्रेन का एयरपोर्ट
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस ने Vinnytsia एयरपोर्ट पर 8 Kalibr क्रूज मिसाइल दागकर उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. उसने यूक्रेन (Ukraine) के मिलिट्री एयरबेस पर भी हमला बोला. इस हमले से एयरपोर्ट के बचे हुए हिस्से में आग लग गई. रूस के मिसाइल हमलों से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई.’