चुनाव आयोग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से टोल शुल्क वृद्धि को टालने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के एक पत्र के जवाब में यह बात कही। आयोग ने कहा कि बिजली दर पर निर्णय के लिए आवश्यक प्रक्रिया राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी रखी जा सकती है। देश में लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे।

पीटीआई, नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) से टोल शुल्क वृद्धि को टालने के लिए कहा है। आमतौर पर देश के ज्यादातर टोल राजमार्गों पर दरों को एक अप्रैल से बढ़ाया जाता है, लेकिन चुनाव आयोग ने कहा कि नई दरें लोकसभा चुनाव के बाद ही लागू होनी चाहिए। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के एक पत्र के जवाब में यह बात कही।

ऐसा माना जा रहा था कि टोल शुल्क में औसत पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। एनएचएआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव के आधार पर हर साल टोल शुल्क में परिवर्तन किया जाता है।

चुनाव आयोग ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से टोल शुल्क वृद्धि को टालने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के एक पत्र के जवाब में यह बात कही। आयोग ने कहा कि बिजली दर पर निर्णय के लिए आवश्यक प्रक्रिया राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी रखी जा सकती है। देश में लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल को शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *