AGRA:-आगरा में बर्थडे वाली दिन एमकॉम की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने उसे जाने दिया। इससे नाराज होकर छात्रा ने पहले तो केक काटा। इसके बाद कमरे में दुपट्‌टे के सहारे फांसी लगा ली। छात्रा के इस आत्मघाती कदम से परिवार वाले सदमे में हैं।

एमकॉम में पढ़ती थी छात्रा
कमलानगर में नरेन्द्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। उनके दो बेटी एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी वंदना और एक बेटा घर पर ही रहते हैं। वंदना टेढ़ी बगिया के कालेज में एमकाम की छात्रा थी। 3 मार्च को उसका जन्मदिन था।

वंदना अपना बर्थडे दोस्तों के साथ घर के बाहर सेलिब्रेट करना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने मना कर दिया। इसके बाद रात में ही परिवार के लोगों और परिचितों के साथ उसने घर पर ही केक काटा। जन्मदिन मनाने के बाद सभी लोग सोने चले गए।

परिजनों ने बताया कि जन्मदिन वाले दिन वंदना दोस्तों के साथ बाहर पार्टी में जाने की बात कह रही थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी थी। शायद इस बात से उसके मन में नाराजगी थी। रात को सबके सोने बाद उसने नादानी में यह कदम उठा लिया। परिजन बार-बार एक ही बात का मलाल कर रहे हैं कि बेटी को दोस्तों के साथ पार्टी में जाने देते तो वह आज जिंदा होती।

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी तहरीर
पुलिस ने वंदना के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने भी अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस भी प्रथम दृष्टता इस केस को आत्महत्या का बता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *