एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने मीटिंग मे सबसे पहले समस्त कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी* प्राप्त की  तथा उनका समाधान कर सम्बन्धितों को निर्देशित कर समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की *प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा* करने तथा उनकी *व्यक्तिगत /पारिवारिक समस्याओं* को सुनते हुए उनका *त्वरित समाधान* किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध गोष्ठीः-*

➡️ *आगामी चारधाम यात्रा* एवं जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत *G-20 कार्यक्रम* के दृष्टिगत विगत वर्षो से *बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित* कर उनके सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु पूर्व में निर्देशित किया गया था। किन्तु *किसी भी थाने की अपेक्षित कार्यवाही न होने के कारण ढिलाई बरतने पर फटकार लगाते* हुये समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत *छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों,* संदिग्ध रूप से घूम रहे *व्यक्तियों के आगमन पर सत्यापन की कार्यवाही* करने के कड़े निर्देश दिये गये।

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर में *आवागमन एवं यातायात को सुगम बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त* करने व सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने, *सड़कों के किनारे फड़-फेरी एवं दुकानदारों द्वारा यात्रा रूट पर अनावश्यक रूप से दुकानों का समान लागाकर अतिक्रमण* किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को *विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण* करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

➡️ क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर को *यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस, पीएसी, होमगार्ड एवं पीआरड़ी जवानों के भोजन आवास आदि की मूलभूत व्यवस्थायें* करते हुये यात्रा रूट में पड़ने वाले *साईन बोर्ड, चैक पोस्ट एवं बैरियर्स जो कि जीर्ण-शीर्ण एवं खराब* स्थिति में है उनकी *मरम्मत करने* की कार्यवाही समय से करने तथा *यात्रा रूट में खोली जाने वाली अस्थाई/सीजनल चौकियों को शीघ्र संचालित* किये जाने एवं आमजन की सुविधा हेतु *महत्वपूर्ण स्थानों पर हेल्पलाईन नम्बरों से सम्बन्धित मोबाइल नम्बरों के नवीनतम बोर्ड* लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *