देहरादून 7 जनवरी, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, तथा वरिष्ठ जनप्रिय नेता श्री स्वर्गीय हरबंस कपूर जी की 80वीं जयंती के पावन अवसर पर गढ़ी कैंट मैं हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा सामुदायिक भवन तथा श्री हरबंस कपूर जी की प्रतिमा का अनावरण श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड, श्री गणेश जोशी मंत्री जी, तथा अनेक भाजपा नेताओं की उपस्थिति में हुआ, जिसमें शहर के गण मान्य व्यक्ति तथा अनेक नेताजन शामिल हुए,

गढ़ी केंट मौजूद श्री हरबंस कपूर मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा निर्मित भवन के उद्घाटन में मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी (बाय) विधायक सविता कपूर जी तथा (दाएं)और मंत्री गणेश जोशी जी


इस पावन अवसर पर उनके संगी साथी अनेक नेताओं तथा आम जन ने अपने-अपने संस्मरण साझा किया जिसमें सभी ने एक स्वर में श्री हरवंश कपूर जी को अभिमान रहित, तथा बेहद कर्मठ, तथा आम लोगों के बीच का नेता बताया, श्री गणेश जोशी जी ने तो अपनी राजनीति में आने का श्रेय श्री हरवंश कपूर जी को ही दिया, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी ने भी उनके साथ बिताए गए क्षणों को पब्लिक से साझा किया तथा कैंट विधायक श्री सविता कपूर जी की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उनका श्री हरबंस कपूर जी की ही तरह लोकप्रिय बताया

कार्यक्रम में मौजूद मंत्री गणेश जोशी जी  विधायक सविता कपूर व अन्य गणमान्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *