: इस हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से बात कर हादसे की जानकारी ली है.
माच्छू नदी पर नवनिर्मित केबल पुल तीन दिन पहले खोला गया था. हादसे के वक्त पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे. ये सभी छठ (Chhath) का त्योहार मना रहे थे. इस हादसे में करीब 400 लोगों के नहर में डूबने की आशंका है. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, बचाव कार्य जारी है.
मोरबी के इस झूलते पुल को नगरपालिका से फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला था, लेकिन फिर भी पुल चालू कर दिया गया. इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है. प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है. प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं.”
