देहरादून संवादाता

देहरादून – राज्यसभा सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) भगवत प्रसाद मकवाना ने देहरादून में पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा के कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने सफाई कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर गहन चर्चा की। साथ ही, सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं और भविष्य में मिलने वाली सहूलियतों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

भगवत प्रसाद मकवाना जी के साथ माननीय श्री अशोक कुमार जी

मकवाना ने बताया कि वे प्रदेशभर में भ्रमण कर रहे हैं और जनसुनवाई के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समझने व समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने मकवाना का स्वागत किया, जिनमें शिवम मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय, राजीव गांधी बहुउद्देशीय परिसर डिस्पेंसरी रोड के अध्यक्ष केवल कुमार जाटव, आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, केशव उनियाल, सिटी बस यूनियन के अध्यक्ष विजयवर्धन डँडरियाल, जसपाल खंडूजा, कपिल नैथानी, अभिषेक वर्मा, राजेंद्र कुमार, सुमित राज थापा, राजेश कुमार आदि प्रमुख रहे।
सभी ने मकवाना का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *